कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में मनमोहन सिंह के खिलाफ मामला बंद, कांग्रेस ने मोदी से मांगी माफी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

नयी दिल्ली, 29 जुलाई कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में आपराधिक कार्यवाही बंद किए जाने के बाद बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए। उच्चतम न्यायालय ने कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में मनमोहन सिंह के खिलाफ जारी आपराधिक मामला बंद कर दिया और उन्हें आरोपी के रूप में तलब करने वाले आदेश रद्द कर दिए। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए।’’ पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने अन्ना हजारे आंदोलन का हवाला देते हुए कहा कि इंडिया अंगेस्ट करप्शन असल में करप्शन अगेंस्ट इंडिया था।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश