सुप्रीम कोर्ट का फेक न्यूज़ और हेट स्पीच पर डंडा, चुनावी वीडियो मामले में केंद्र, असम सरकार और X को नोटिस।

By अभिनय आकाश | Oct 07, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किया। वकील निज़ाम पाशा द्वारा दायर याचिका में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो को लेकर चिंता जताई गई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर कोई खास राजनीतिक दल सत्ता में नहीं आता है, तो एक खास समुदाय शासन संभाल लेगा। पाशा ने अदालत को बताया कि वीडियो में दाढ़ी वाले पुरुष दिखाई दे रहे हैं, जिससे सांप्रदायिक निशाना साधा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी: अजय मिश्र टेनी और बेटे आशीष मिश्रा पर गवाह को धमकाने के आरोप में FIR दर्ज

पाशा ने पीठ को यह भी बताया कि याचिकाकर्ता इस मामले में भाजपा को प्रतिवादी बनाना चाहता है। याचिका में वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने या अवमानना ​​कार्यवाही की मांग की गई है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने केंद्र, असम सरकार और एक्स को नोटिस जारी कर मामले पर जवाब मांगा है।

प्रमुख खबरें

रोमांचक Super Over में India A को श्रीलंका A के हाथों मिली हार, Dambulla में हुआ मुकाबला

Child Safety पर सरकार का बड़ा मंथन, संसदीय समिति 16 जून से करेगी High-Level बैठकें

Himachal में CM Sukhu का पंचायत प्रतिनिधियों को संदेश- Rural Development करें और ड्रग्स के खिलाफ जंग लड़ें

Mercedes S-Class Facelift की आज भारत में एंट्री, 100KM इलेक्ट्रिक रेंज और AI फीचर्स पर रहेंगी सबकी नजर