Sena vs Sena: उद्धव गुट को झटका, SC ने चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2023

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता देने और उसे धनुष और तीर चुनाव चिह्न आवंटित करने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली उद्धव ठाकरे उद्धव ठाकरे गुट की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता अमित आनंद तिवारी ने मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence: सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ितों का बयान रिकॉर्ड करने से सीबीआई को रोका

चुनाव पैनल ने एकनाथ शिंदे-गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी थी और दिवंगत बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित अविभाजित पार्टी के लिए धनुष और तीर चुनाव चिन्ह आवंटित करने का आदेश दिया था।

प्रमुख खबरें

Aksar 2 में अभिनव शुक्ला का किसिंग सीन देख दुखी हुई थीं Rubina Dilaik

गलतियां नहीं मान रही सरकार, Owaisi का तंज- विपक्ष को दोष देना बंद करो

NEET Protest: Yogi Adityanath का Congress-SP पर बड़ा आरोप, छात्रों को कर रहे बदनाम

OTT पर रिलीज़ हुई Masters of the Universe, Nicholas Galitzine के ही-मैन अवतार के मुरीद हुए फैंस