उज्जैन महाकाल मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By दिनेश शुक्ल | Sep 01, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में पूजा को लेकर सुप्रिम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई कर फैसला दिया है। भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के क्षरण मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया। जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाला पंचामृत पूजन पर रोक के साथ-साथ श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग को घिसने और रगड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति को आदेश किया है, कि मंदिर समिति क्षरण रोकने के उपायों को तत्काल लागू करें। वर्ष 2013 में उज्जैन की सारिका गुरु नामक महिला ने महाकाल मंदिर में हो रहे शिवलिंग शरण को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट