पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, 29 में से 5 फोन में मैलवेयर, लेकिन जासूसी के सबूत नहीं

By अंकित सिंह | Aug 25, 2022

सुप्रीम कोर्ट में आज पेगासस मामले को लेकर सुनवाई हुई। इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित पैनल ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसे तीन हिस्सों में शीर्ष अदालत को सौंपा गया था। एक हिस्से में नागरिकों की निजता के अधिकार की रक्षा के लिए कानून बनाने का सुझाव दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नियुक्त जांच समिति ने उन 29 फोन में से पांच में एक तरह का ‘मालवेयर’ पाया जिनकी जांच प्रौद्योगिकी समिति ने की थी। सुप्रीम कोर्ट ने समिति की रिपोर्ट को नोट करते हुए कहा कि रिपोर्ट के अनुसार तकनीकी समिति द्वारा जांचे गए 29 मोबाइल फोन में पेगासस के उपयोग के बारे में कोई निर्णायक सबूत सामने नहीं आया है। इनमें से पांच फोन कुछ मैलवेयर से प्रभावित पाए गए, सुनिश्चित नहीं हैं कि यह पेगासस था। 

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा