'अपनी सीमा से बाहर जा रहा सुप्रीम कोर्ट', फिर बोले निशिकांत दुबे, आप नियुक्ति करने वाले को निर्देश कैसे दे सकते हैं?

By अंकित सिंह | Apr 19, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम की सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर न्यायपालिका को कानून बनाना है तो संसद की कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है। अगर हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़े तो संसद और विधानसभाएं बंद कर देनी चाहिए

इसे भी पढ़ें: 'क़ानून यदि सुप्रीम कोर्ट ही बनाएगा तो संसद भवन बंद कर देना चाहिये', वक्फ सुनवाई के बीच बोले बीजेपी सांसद

अपना सवाल जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि आपने नया कानून कैसे बनाया? किस कानून में लिखा है कि राष्ट्रपति को तीन महीने के भीतर निर्णय लेना है? इसका मतलब है कि आप इस देश को अराजकता की ओर ले जाना चाहते हैं। जब संसद बैठेगी तो इस पर विस्तृत चर्चा होगी। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति को भेजे गए बिलों पर फैसला लेने के लिए समयसीमा तय करने का फैसला किया है, जिस पर भी बहस शुरू हो गई है। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति को दिए गए निर्देश और वक्फ (संशोधन) अधिनियम मामले में सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही की सराहना की है।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें