By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 16, 2026
क्या आप भी देश के सबसे बड़े न्यायालय में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह मौका सिर्फ आपके लिए है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के खाली पद भरे जा रहे हैं। बता दें कि, इसके लिए नया भर्ती विज्ञापन भी जारी हो चुका है। आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरु होगी।
- किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड या इंस्टीट्यूट से कम से कम 10वीं पास की हो।
- अधिकतम 12वीं पास कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि यह अनिवार्य नहीं है।
- आवेदक की उम्र 1 अक्तूबर 2026 को 18 साल से लेकर 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- वहीं, उम्र में एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
- पढ़ाई-लिखाई और उम्र इन दोनों शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही इस भर्ती में आवेदन के योग्य होंगे।
सेलेक्शन कैसे होगा?
लिखित परीक्षा
जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के लिए लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। जिसमें मल्टीपल च्वाइस के 100 सवाल आएंगे। इन सवालों में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के 25, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड के 25, जनरल इंग्लिश के 25 और जनरल अवेयरनेस के 25 सवाल होंगे। हर सवाल 1 अंक का होगा, इस तरह कुल 100 नंबरों की यह परीक्षा होगी। रिटन एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए अभ्यर्थियों को 50 मार्क्स लेकर आने होंगे।
इंटरव्यू
लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू भी लिया जाएगा। वैसे यह 25 नंबर का होगा। वहीं, इसमें 13 मार्क्स लाने वाला इंटरव्यू राउंड में क्वालिफाई करेगा।
सैलरी कितनी मिलेगी?
जूनियर कोर्ट अटेंडेंट को लेवल-03 पे-मेट्रिक्स के मुताबिक 21,700-69,100/- तक प्रति माह सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक पे 21,700/- निर्धारित किया जाएगा। लेकिन इसमें अन्य वेतन भत्ते जुड़ने के बाद यह बढ़ सकता है।
एप्लिकेशन फीस क्या है?
जनरल/अनारक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स को रुपये 1500/- आवेदन शुल्क देना है। वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी/एक्स सर्विसमैन कैंडिडेट्स को उम्मीदवार को 750/- फीस ऑनलाइन जमा करना होगा।