Supreme Court ने Election Commission के Form 6 बदलाव पर मांगा जवाब, अन्य बड़ी खबरें

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 05, 2026

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर की विभिन्न फाइल से सोमवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि54 न्यायालय निर्वाचन आयोग लीड याचिका न्यायालय ने निर्वाचन आयोग और केंद्र को नोटिस जारी किया नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उन याचिकाओं पर निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया, जिनमें आरोप लगाया गया है कि निर्वाचन आयोग ने दोनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी के बिना कई फैसले लिए।

प्रादे106 कर्नाटक एसआईआर सीईओ कर्नाटक में एसआईआर के दौरान 40 लाख से अधिक नोटिस दिए गए, फॉर्म-7 के 91 हजार से ज्यादा आवेदन बेंगलुरु, कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी. अंबुकुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब तक मतदाताओं को 40 लाख से अधिक नोटिस दिए गए हैं और चार अक्टूबर तक फॉर्म-सात के 91,278 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

प्रादे99 उत्तराखंड रावत यात्रा कांग्रेस आलाकमान की हिदायत के बावजूद हरीश रावत ने निकाली ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ देहरादून, कांग्रेस आलाकमान की ओर से पार्टी में ‘समानांतर कार्यक्रम’ आयोजित नहीं करने की कड़ी हिदायत के बावजूद पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने सोमवार को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के जसपुर से ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ निकाली।

वि23 नोबेल लीड चिकित्सा मस्तिष्कीय गतिविधियों के अनुसंधान के लिए तीन वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम, चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार सोमवार को कार्ल डीसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को देने की घोषणा की गई जिन्होंने इस बात पर अनुसंधान किया है कि मस्तिष्क व्यक्तिगत तंत्रिका कोशिकाओं (नर्व सेल्स) की गतिविधियों को चालू या बंद करने के लिए किन प्रणालियों का उपयोग करता है।

वि22 कांगो नौका टक्कर कांगो नदी में दो नौकाओं में टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत, कई लापता किंशासा, कांगो नदी में सप्ताहांत में दो नौकाओं में हुई टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लोग लापता हैं। कांगो के स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अर्थ20 आईएफक्यूएम लीड चंद्रशेखरन भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन नयी दिल्ली, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि अनिश्चित एवं मुश्किल दौर से गुजर रही दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और कई संकेतक बताते हैं कि देश स्थिर तथा मजबूत स्थिति में है।

अर्थ36 जीएसटी अधिकारी समिति कर अधिकारियों की समितियों का पुनर्गठन कर सकती है जीएसटी परिषद नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के नौ साल बाद जीएसटी परिषद अपने कर अधिकारियों की समितियों के पुनर्गठन पर विचार कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

खेल13 खेल भारत विंडीज आईसीसी आईसीसी ने भारत और वेस्टइंडीज पर तीसरे वनडे में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया नयी दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने न्यू चंडीगढ़ में तीसरे वनडे के दौरान धीमी ओवर गति के लिए भारत और वेस्टइंडीज पर सोमवार को जुर्माना लगाया।

खेल11 खेल एशियाड कुश्ती वापसी पहलवानों की नजर ओलंपिक स्वर्ण पर, कहा अब हमारा राष्ट्रगान लॉस एंजिलिस में बजेगा नयी दिल्ली, एशियाई खेलों से पहले चोटों से लेकर फॉर्म में गिरावट जैसी कई समस्याओं से जूझने वाले भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदकों सहित छह पदक जीते और अब उनकी निगाह 2028 में लॉस एंजिलिस में इसी तरह का प्रदर्शन करने पर टिकी हैं।

‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें:

वि14 ड्रीम जॉब मिथक ‘ड्रीम जॉब’ का मिथक: कहीं करियर की दौड़ में जिंदगी तो पीछे नहीं छूट रही? एडमंटन, किसी न किसी मोड़ पर हममें से ज्यादातर लोगों ने काम को लेकर यह सलाह जरूर सुनी होगी कि ‘‘ऐसा काम चुनो जिसे करने में आपको खुशी मिले, फिर वह आपको जिंदगी में कभी बोझ या मजबूरी नहीं लगेगा और काम करना भी आपको काम जैसा महसूस नहीं होगा।’’

वि17 ऑनलाइन गलत सूचनाएं अध्ययन में गलत सूचना से बचने का तरीका मिला, इस शैली को अपनाना जरूरी सिडनी, कल्पना कीजिए कि आप अपने बच्चे का टीकाकरण कराने को लेकर चिंतित हैं। सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर प्रदर्शित एक संदेश आपको कहता है- ‘‘समुदाय और अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए आज ही उनके टीकाकरण की बुकिंग करें।

प्रमुख खबरें

PM Modi और स्विस राष्ट्रपति की बैठक, भारत-Switzerland के बीच पांच अहम समझौते हुए

Salt Lake Stadium में 6 अक्टूबर को Uruguay से भिड़ेगा India, शाम 7:30 बजे शुरू होगा मैच

Seat Sharing पर Congress सीधे SP चीफ Akhilesh Yadav से करे बात, Dharmendra Yadav ने दी नसीहत

चीन-पाकिस्तान रक्षा गठजोड़ और भारत की रणनीतिक विवशता