Supreme Court ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP नेता Deepak Singla की जमानत याचिका पर ED से मांगा जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 24, 2026

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को आप नेता दीपक सिंगला की जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिंगला को ईडी ने 18 मई को गिरफ़्तार किया था। सिंगला ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें धनशोधन मामले में उनकी ज़मानत याचिका खारिज कर दी गई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी सिंगापुर आधारित अनुषंगी के ज़रिए और कुछ निजी लोगों व बैंक अधिकारी की मिलीभगत से धोखाधड़ी कर विदेशी साख पत्र की रकम बढ़ाई। यह काम अनधिकृत ‘स्विफ्ट’ बदलावों के ज़रिए किया गया और बैंक की फिनैकल प्रणाली में इसकी कोई प्रविष्टि नहीं की गई, जिससे बैंक को कथित तौर पर लगभग 155.21 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बाद में, कंपनी पर बकाया मूल राशि 239.46 करोड़ रुपये पाई गई।

सीबीआई ने 10 अगस्त, 2020 को आरोपपत्र दाखिल किया, जिसके बाद ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की। ईडी की दूसरी पूरक अभियोजन शिकायत में सिंगला को आरोपी बनाया गया।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों की Skeet Mixed Team में अनंतजीत और परिनाज ने जीता कांस्य पदक

Asian Games 2026: Team India ने शुरू की तैयारी, BCCI ने शेयर किया इनडोर नेट्स सेशन

Election Commission निष्पक्ष रहे, ISF सिंबल मामले में Calcutta High Court की तीखी टिप्पणी

Bikaner में Seva Sankalp कार्यक्रम में बोले CM Bhajan Lal Sharma, पंचायती राज चुनाव पर पूरा फोकस