सुशांत सिंह राजपूत मामले मे रिया चक्रवती की याचिका में पक्षकार बनने के लिये केन्द्र पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2020

नयी दिल्ली। केन्द्र ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवती की याचिका में पक्षकार बनने के लिये उच्चतम न्यायालय में शुक्रवार को एक आवेदन दाखिल किया क्योंकि पटना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी की जांच का मामला अब केन्द्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दिया गया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने रिया चक्रवती की लंबित याचिका में दायर अपने आवेदन में कहा है, ‘‘यह जांच (पटना) सीबीआई को स्थानांतरित किये जाने से यह स्पष्ट है कि केन्द्र सरकार एक कार्यवाही में एक जरूरी और उचित पक्षकार है।’’ रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह द्वारा पटना के राजीव नगर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी मुंबई स्थानांतरित करने के लिये उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर रखी है।

आवेदन में कहा गया है, ‘‘न्याय के हित में पक्षकार बनना है और मौजूदा स्थानांतरण याचिका में इससे कोई भी पक्षकार प्रभावित नहीं होगा।’’ केन्द्र ने इससे पहले न्यायालय को सूचित किया था कि राजपूत के पिता द्वारा पटना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी की जांच सीबीआईको सौंपने की बिहार सरकार की सिफारिश उसने स्वीकार कर ली है। 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा में अपने मकान की छत से लटके मिले थे। इसके बाद से मुंबई पुलिस इस मामले की विभिन्न पहलुओं से पड़ताल कर रही है और अब तक कम से कम 56 व्यक्तियों के बयान दर्ज कर चुकी है। इस मामले में पहले ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता, बिहार सरकार और महाराष्ट्र सरकार ने कैविएट दायर की थीं। न्यायलाय ने पांच अगस्त को इन सभी को तीन दिन के भीतर अपने जवाब दाखिल करने के निदेश दिये थे। बिहार सरकार ने शुक्रवार को इस मामले में अपना हलफनामा दाखिल कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police का सख्त एक्शन: CJP Protest से पहले 500 हिरासत में, राजधानी में CAPF की तैनाती

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है