IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, रद्द करने की मांग की गई थी

By Kusum | Sep 11, 2025

एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है और भारत ने अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ जीत लिया है। वहीं अब भारतीय टीम का महामुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को होगा। लेकिन इस मुकाबले को लेकर लगातार फैंस बीसीसीआई की आलोचना कर रहे हैं साथ ही इसे रद्द करने की भी मांग उठा रहे हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार किया है जिसमें भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द करने की मांग की गई थी। 

जब वकील ने दलील दी कि रविवार को मैच है और अगर शुक्रवार को भी सुनवाई नहीं हुई तो याचिका निरर्थक हो जाएगी तो जस्टिस माहेश्वरी ने दो टूक जवाब दिया कि, मैच इस रविवार है? हम इसमें क्या कर सकते हैं रहने दीजिए मैच होना चाहिए।

वहीं ये याचिका चार कानून के छात्रों ने दाखिल की है। उनका कहना है कि हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ मैच खेलना राष्ट्रीय हित के खिलाफ है। इससे शहीद हुए जवानों और नागरिकों के बलिदान का अपमान होगा। याचिका के मुताबिक, जब हमारे सैनिक अपनी जान दे रहे हैं उसी देश के साथ क्रिकेट खेलना गलत संदेश देता है और शहीदों के परिवारों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। याचिका में कहा गया है कि मनोरंजन को राष्ट्र की सुरक्षा और गरिमा से ऊपर नहीं रखा जा सकता।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत