सरोजिनी नगर में झुग्गियों को हटाने के प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2022

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी के सरोजिनी नगर में लगभग 200 ‘झुग्गियों’ को गिराये जाने के प्रस्ताव पर सोमवार को एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी। न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की पीठ ने झुग्गी निवासी बालिका वैशाली की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह की दलीलों पर गौर किया। वैशाली की 10वीं की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। वैशाली ने पीठ से कहा कि हजारों लोग बिना किसी अन्य पुनर्वास योजना के बेदखल हो जाएंगे। पीठ ने कहा, ‘‘सुनवाई की अगली तारीख तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया जाना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

England T20I हार के बाद Gautam Gambhir और Shreyas Iyer पर संकट, BCCI करेगा समीक्षा

Karur Tragedy: जिस हादसे ने हिला दी थी TVK की नींव, अब CM Vijay बनकर मरहम लगाने लौटे

बंगाल संकट के बीच Mamata Banerjee का BJP पर बड़ा हमला: मुझे चुप कराने के लिए मेरी जान लेनी होगी

अयोध्या में सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी, पूछा- हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों कराया था?