प्रधानमंत्री मोदी की ‘सुरक्षा में चूक’ मामले में शीर्ष अदालत सोमवार को करेगी सुनवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2022

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया पंजाब यात्रा के दौरान हुई ‘सुरक्षा में चूक’ मामले में दायर एक याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। ‘लॉयर्स वॉयस’ नामक एक संगठन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ द्वारा किये जाने की संभावना है। शीर्ष अदालत ने गत शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को प्रधानमंत्री की इस यात्रा के मद्देनजर किये गये सुरक्षा उपायों से संबंधित रिकॉर्ड को सुरक्षित और संरक्षित रखने का निर्देश दिया था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार की कम से कम पाबंदियां लगाने की कोशिश है, ताकि रोजीरोटी न प्रभावित हो: केजरीवाल

याचिकाकर्ता ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की व्यापक जांच की मांग की है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भविष्य में इस तरह की घटना न हो। याचिका में सुरक्षा व्यवस्थाओं से संबंधित साक्ष्य को संरक्षित रखने, अदालत की निगरानी में जांच किये जाने तथा इस कथित चूक के लिए जिम्मेदार पंजाब सरकार के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गयी है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी