ज्ञानवापी केस: सुप्रीम कोर्ट में अब शुक्रवार को होगी सुनवाई, वाराणसी कोर्ट की भी कार्यवाही पर रोक

By अंकित सिंह | May 19, 2022

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी परिसर के सर्वेक्षण के खिलाफ ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता हरि शंकर जैन की तबीयत ठीक नहीं है और उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद के मुद्दे पर कल सुनवाई करने का अनुरोध किया। जिसके बाद इस सुनावई को शुक्रवार तक के लिए टाल दिया गया। फिलहाल, ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार, 20 मई को दोपहर 3 बजे सुनवाई करेगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी में ट्रायल कोर्ट से शुक्रवार, 20 मई तक ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई नहीं करने को कहा है। इससे पहले कोर्ट ने वाराणसी के जिलाधिकारी को ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी परिसर के अंदर उस क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जहां सर्वे के दौरान शिवलिंग मिलने की बात कही गई है। साथ ही, शीर्ष न्यायालय ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को वहां नमाज अदा करने और धार्मिक रस्म निभाने की अनुमति दे दी थी। 

प्रमुख खबरें

वित्त वर्ष 2026-27 तक Indian Railway के यात्रियों की संख्या 800 करोड़ पहुंचने का अनुमान

Lowy Institute Asia Power Index: भारत तीसरी सबसे बड़ी ताकत, PM Narendra Modi दूसरे सबसे प्रभावी नेता बने

Carlos Alcaraz ने जीता पहला ATP Finals, Jannik Sinner के 17 खिताबों की बराबरी की

Nvidia में Jensen Huang की बतौर CEO वापसी, इस्तीफे के 11 दिन बाद बोर्ड का फैसला