अमेरिकी क्रिप्टोकरेंसी XRP का दिखने लगा विज्ञापन, जानें अचानक कैसे हुआ सुप्रीम कोर्ट का Youtube चैनल हैक

By अभिनय आकाश | Sep 20, 2024

सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल शुक्रवार को हैक हो गया और उसपर अमेरिकी कंपनी रिपल लैब्स निर्मित क्रिप्टोकरंसी के एड वाला वीडियो प्रसारित होने लगा। हालांकि वीडियो पर क्लिक करने पर उसपर कुछ दिखाई नहीं दिया। वीडियो के नीचे ब्रैड गार्लिंगहाउस: रिपल रेसपोंड्स टू द एसईसी 2 बिलियन डॉलर फाइन लिखा था। एक्सआरपी प्राइज प्रेडिक्शन।’’ शीर्ष न्यायालय संविधान पीठों के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित से जुड़े मामलों की सुनवाई को स्ट्रीम करने के लिए यूट्यूब का उपयोग कर रहा है। शीर्ष अदालत ने 2018 में संविधान पीठ के समक्ष सभी मामलों की सुनवाई का सीधा प्रसारण करने का निर्णय लिया था।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने की तेलंगाना CM की याचिका खारिज, कहा- कोर्ट के आदेशों के बारे में टिप्पणी करते समय सावधानी बरतें 

द वर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कई महीनों में स्कैमर्स ने रिपल और इसके सीईओ ब्रैड गार्लिंगहाउस के लिए आधिकारिक लगने वाले अकाउंट बनाए हैं। कुछ अकाउंट जाहिर तौर पर सफल यूट्यूबर्स से चुराए गए थे, जिनके अकाउंट हैक हो गए थे। इससे स्कैमर्स को सैकड़ों हज़ारों सब्सक्राइबर मिल गए। वहां से वे छोटे शुरुआती भुगतान के बदले में बड़े XRP रिवॉर्ड देने वाले वीडियो पोस्ट कर सकते थे, जिससे दर्शकों को धोखा मिलता था, जिन्हें लगता था कि वे रिपल का चैनल देख रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया