अमेरिकी छात्रों से कुरान पढ़ने और उसे समझने की अपील, रईसी की मौत का गम भुला अपने मिशन में जुटे ईरान के सुप्रीम लीडर

By अभिनय आकाश | May 30, 2024

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिकी छात्रों से हमास आतंकवादी समूह पर इजरायल के निरंतर हमले के खिलाफ अपने विश्वविद्यालयों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। खामेनेई ने कुरान से परिचित होने का आह्वान किया।  पत्र में फिलिस्तीनियों की रक्षा के लिए सहानुभूति और एकजुटता व्यक्त करते हुए उन्होंने छात्रों को प्रतिरोध मोर्चे की शाखा के रूप में बताया।

इसे भी पढ़ें: Saudi Arabia ने हज से पहले छह पत्रकारों को निष्कासित किया: ईरान

ईरानी मौलवी और राजनेता ने पश्चिम एशिया के महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए अलग भाग्य का संकेत देते हुए कहा कि इतिहास एक पन्ना बदल रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि परिस्थितियाँ बदल रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आज परिस्थितियां बदल रही हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया के महत्वपूर्ण क्षेत्र का एक अलग भाग्य इंतजार कर रहा है। वैश्विक स्तर पर लोगों की अंतरात्मा जाग चुकी है और सच्चाई सामने आ रही है। इसके अलावा, प्रतिरोध मोर्चा की ताकत बढ़ी है और यह और भी मजबूत होगा। और इतिहास एक पन्ना पलट रहा है। ईरान की तरफ से ये पत्र इज़राइली हमले के तुरंत बाद आया है जिसमें राफा में 40 से अधिक लोगों की जान चली गई, जिससे सोशल मीडिया पर 'ऑल आइज़ ऑन राफा' अभियान शुरू हो गया।  

प्रमुख खबरें

Kangana Ranaut का विपक्ष पर तंज, वैश्विक संकट के बीच देश को PM Modi के मजबूत नेतृत्व की सख्त जरूरत

भारत के खिलाफ कड़े मुकाबले से West Indies क्रिकेट को मिलेगा आर्थिक सहारा: Daren Sammy

Captain Smit Machchhar ने बताई आपबीती, Cockpit Door खोलकर ऐसे टाला बड़ा विमान हादसा

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से निकाले 52100 करोड़ रुपये, Crude Oil और बॉण्ड यील्ड का असर