भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सुप्रिया सुले, शरद पवार को दी गई आराम की सलाह

By अभिनय आकाश | Nov 10, 2022

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के महाराष्ट्र चरण के चौथे दिन राकांपा नेता भी इसमें शामिल हुए। जब उन्होंने देगलुर नाका से अपना पैदल मार्च फिर से शुरू किया तो राज्य राकांपा प्रमुख जयंत पाटिल, बारामती सांसद सुप्रिया सुले और पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों को भीड़ को संभालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का अभिवादन करने के लिए कांग्रेस नेता रास्ते में कई बार रुके। उन्होंने इंतजार कर रही भीड़ से हाथ मिलाया और बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

इसे भी पढ़ें: जेल से रिहा होने के बाद बोले संजय राउत, मैं दिल्ली जाकर पीएम मोदी से मिलूंगा, महाराष्ट्र की नई सरकार को लेकर कही ये बात

बता दें कि 7 नवंबर रात को महाराष्ट्र में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा नांदेड़ शहर, देगलुर और अर्धपुर क्षेत्रों को कवर करेगी और शुक्रवार को हिंगोली के लिए आगे बढ़ेगी। यात्रा, कांग्रेस की एक जन संपर्क पहल, जनवरी 2023 में श्रीनगर में समाप्त होने से पहले 3,750 किमी की दूरी तय करेगी। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी