सुप्रिया सुले ने बाबासाहेब को किया याद, कहा- उन्हें आज यहां होना चाहिए था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2019

मुंबई। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बृहस्पतिवार शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारियों के बीच राकांपा सांसद सुप्रिया सुले भावुक हो गईं और कहा कि शिवसेना प्रमुख के पिता दिवंगत बाल ठाकरे और मां मीनाताई ठाकरे को आज के दिन मौजूद रहना चाहिए था।

इसे भी पढ़ें: डिप्टी CM पद को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है: बालासाहेब थोराट

सुले ने ट्वीट किया, “मा साहेब और बाला साहेब- आज आपकी बहुत याद आ रही है। आज आप दोनों को यहां होना चाहिए था। उन्होंने मुझे एक बेटी से ज्यादा प्रेम एवं स्नेह दिया। मेरी जिंदगी में उनकी भूमिका हमेशा से खास एवं यादगार रहेगी।” मीनाताई ठाकरे को ‘मा साहेब’ के तौर पर भी जाना जाता है। 2006 में, शिवसेना के तत्कालीन अध्यक्ष बाल ठाकरे ने पार्टी के किसी प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारा था जब पवार ने सुले को राज्यसभा की सीट के लिए राकांपा प्रत्याशी के तौर पर उतारने की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी