सुप्रिया सुले बोलीं- महाराष्ट्र ने ना कभी केन्द्र के आगे घुटने टेके हैं और ना कभी टेकेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2022

मुंबई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र ने ना कभी केन्द्र के आगे घुटने टेके हैं और ना कभी टेकेगा। धन शोधन के एक मामले में, बुधवार को राकांपा नेता से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के बाद सुले ने यह बात कही। महाराष्ट्र से लोकसभा सांसद ने कहा कि ईडी की कार्रवाई से राकांपा को कोई अचंभा नहीं हुआ है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि केन्द्र अपनी ‘मशीनरी’ का इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ  दमनकारी तरीके से कर रही है। सुले ने एक टीवी चैनल से कहा, यह अपेक्षित था, नवाब भाई को भी इसका अंदेशा था। उन्होंने पहले एक बार ट्वीट भी किया था कि अगई ईडी उनके घर आई तो वह उनके लिए चाय और बिस्कुट तैयार रखेंगे। क्या उन्होंने (मलिक को) कोई नोटिस जारी किया था? उन्हें करना चाहिए था। वहां (मलिक के घर से) से निकलने से पहले उनको नाशता भी मिल जाता, लेकिन उन्होंने नोटिस जारी ही नहीं किया।

उन्होंने कहा, वह अब भी ऐसा कर रहे हैं, लेकिन जीवन एक पूर्ण चक्र है। सुले ने कहा, हम छत्रपति शिवाजी महाराज की संस्कृति में पले-बढ़े हैं। महाराष्ट्र ने ना कभी केन्द्र और दिल्ली के आगे घुटने टेके हैं और ना कभी टेकेगा। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुंबई अंडरवर्ल्ड, भगौड़े डॉन दाऊद इब्राहीम और उसके साथियों की गतिविधियों से जुड़े धन शोधन के एक मामले में, बुधवार को महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से पूछताछ कर रही है। अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, सम्पत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त और हवाला लेनदेन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी और एक नया मामला दर्ज किया था, जिसके बाद मलिक से पूछताछ की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Iran-US Ceasefire | ईरान का अमेरिका को अल्टीमेटम! Lebanon में जब तक बमबारी नहीं रुकती, इस्लामाबाद वार्ता में नहीं होगा शामिल

Explained | Strait of Hormuz पर ईरान की नई रणनीति, क्या Mojtaba Khamenei का नया दौर वैश्विक तेल बाजार में लाएगा भूचाल?

Middle East Conflict | इजरायल कैंसर जैसा देश... इस्लामाबाद शांति वार्ता पर संकट के बादल! पाकिस्तानी मंत्री के इजरायल विरोधी बयान से भड़का तनाव

India-Mauritius संबंधों में नया अध्याय, ऊर्जा सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर जोर, जयशंकर ने जारी किया बयान