सुप्रिया सुले ने PM मोदी को बताया उदार, इस बात के लिए कहा शुक्रिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2019

 नयी दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद सुप्रिया सुले ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके पिता को सुझाव कि उन्हें (सुले को) उनके (मोदी के) मंत्रिमंडल का हिस्सा होना चाहिए, उनकी “उदारता” दर्शाता है, लेकिन यह हो नहीं सका। सुले ने कहा, ‘‘मैं उस चर्चा (राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और मोदी के बीच) में नहीं थी। मुझमें ऐसा भरोसा और विश्वास जताने के लिये मैं प्रधानमंत्री को अपने दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करती हूं। उन्होंने जो कुछ कहा, उससे मैं अभिभूत हूं। लेकिन श्री पवार ने स्पष्ट रूप से बेहद विनम्रतापूर्वक प्रधानमंत्री को बता दिया कि यह संभव नहीं है।’’ सुले ने संसद परिसर के बाहर कहा, “यह उनकी उदारता है कि उन्होंने यह सुझाव दिया और मैं अभिभूत हूं। लेकिन यह हो न सका।”

इसे भी पढ़ें: PM मोदी चाहते थे कि हम साथ मिलकर काम करें, मैंने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया: शरद पवार

महाराष्ट्र की नयी सरकार में अजित पवार की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर सुप्रिया ने कहा कि वह राकांपा के वरिष्ठ नेता हैं। अजित ने अपनी पार्टी के निर्देश से इतर जाते हुए भाजपा से हाथ मिला लिया था। अजित पवार ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। गहन बातचीत के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया और फिर पार्टी में वापस लौट आए। सुले ने कहा, “वह (अजित) हमारे नेता हैं और मेरे बड़े भाई। वह हमेशा पार्टी में मेरे वरिष्ठ सहकर्मी रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका