सुशांत-दिशा मामले में अपना नाम घसीटे जाने से बेहद परेशान सूरज पंचोली! उठा लिया ये बड़ा कदम

By रेनू तिवारी | Aug 11, 2020

बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली का नाम दिशा सलियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले से जोड़ा जा रहा था। सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें और वीडियो को जारी करके ये दावा किया जा रहा था कि सूरज पंचोली के कारण दिशा सलियान ने सुसाइड की है। खबरे तो यहा तक कि थी कि दिशा सलियान सूरज पंचोली के बच्चे की मां बनने वाली थी इसी कारण सूरज ने दिशा की हत्या करवा दी। सूरज पंचोली से सुशांत के केस को भी जोड़ी गया। सोशल मीडिया पर तमाम तरह की थ्योंरी थी। सूरज ने इन सभी खबरोंं को सामने आकर फेक बताया और कहा कि मैं आज तक दिशा सलियान से नहीं मिला। सुशांत को भी बहुत पर्सनली नहीं जानता था।

इसे भी पढ़ें: मरने से चंद घंटों पहले दोस्तों के साथ मस्ती करती हुयी दिशा सालियान, आखिर कैसे कर सकती है खुदखुशी?

सूरज पंचोली ने मंगलवार को मुंबई पुलिस को एक शिकायत सौंपी है जिसमें साथी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनका नाम जोड़ने के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की गयी है।

पंचोली ने सोमवार रात को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दी गई अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें राजपूत की मौत से जोड़ा जा रहा है, उन्हें फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बदनाम किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सूरज ने सोशल मीड‍िया पर मीड‍िया के कुछ सेक्शंस, यूट्यूबर्स और कुछ अन्य लोगों के ख‍िलाफ इस तरह की फेक न्यूज फैलाने को लेकर श‍िकायत दर्ज की है।

 

पंचोली की मां जरीना वहाब ने पहले अपने बेटे को राजपूत की मौत से जोड़ने की अफवाहों का खंडन किया। 34 वर्षीय राजपूत 14 जून को उपनगरीय बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।28 वर्षीय सलियान ने कथित तौर पर 8 जून को यहां मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

मुंबई पुलिस ने अब तक राजपूत की बहनों, उसके दोस्त और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य फिल्मी हस्तियों सहित 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं। राजपूत के पिता के के सिंह ने 25 जुलाई को पटना पुलिस स्टेशन में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया कि सुशांत के साथ रिया ने फ्रॉड किया और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया।

 

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह