Faridabad के Surajkund मेले में मातम, जान बचाते हुए Police Inspector शहीद, CM Saini ने किया मदद का ऐलान

By एकता | Feb 08, 2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने रविवार को सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की बहादुरी की तारीफ की और उनके परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।

इसे भी पढ़ें: Northeast की लड़की से सरेआम छेड़छाड़, Viral Video ने Social Media पर मचाया बवाल

कौन थे जगदीश प्रसाद?

पलवल में तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद मेले में ड्यूटी पर थे। जैसे ही झूला गिरा, उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू कर दी। इसी दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। जगदीश प्रसाद 1989 में पुलिस में भर्ती हुए थे। 36 साल की सेवा के बाद वे इसी साल मार्च में रिटायर होने वाले थे।

मुख्यमंत्री सैनी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पर्यटन मंत्री और बड़े अधिकारियों को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि शहीद इंस्पेक्टर के परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: Sanjay Raut का Salman Khan और RSS पर बड़ा हमला, पूछा- भाईजान सिर्फ भीड़ जुटाने के लिए बुलाए गए?

पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाही की

पुलिस ने झूला चलाने वाले (संचालक) और उसके कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ 'गैर-इरादतन हत्या' (धारा 105) का केस दर्ज किया गया है। मामले की गहराई से जांच के लिए एक विशेष जांच टीम बनाई गई है।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी