Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 04, 2026

अहमदाबाद, चार नवंबर सूरत के हीरा उद्योग में मंदी के कारण 39 वर्षीय रमणीक सखवाला बेहतर नौकरी की तलाश में 2025 में रूस चले गए थे लेकिन शायद उन्हें इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि उनकी ज़िंदगी में अप्रत्याशित मोड़ आएगा एवं वह रूसी सेना में गैर लड़ाकू पद पर पहुंच जायेंगे। जून 2026 में रमणीक के रूसी सेना में शामिल होने के चार महीने से ज़्यादा समय बीत जाने के बाद भी, उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। सूरत में रमणीक की पत्नी एवं 16 वर्षीय बेटे समेत उनका परिवार बेसब्री से उनके बारे में किसी खबर का इंतज़ार कर रहा है और सरकार तथा भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगा रहा है।

रमणीक ने हमें बताया था कि उन्हें न तो लड़ना पड़ेगा और न ही कोई जोखिम भरा काम करना होगा। उनकी एकमात्र ज़िम्मेदारी खाना पहुंचाने की थी।’’ परिवार ने दावा किया है कि अलग-अलग अधिकारियों से बार-बार मदद मांगने के बावजूद, पिछले चार महीनों से रमणीक का कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार के अनुसार रमणीक ने आखिरी बार 24 जून को अपनी पत्नी शीतल से बात की थी और बताया था कि अगले 10-15 दिनों तक उनसे संपर्क नहीं हो पाएगा।

महेश ने बताया कि रमणीक के लापता होने के बाद, परिवार ने दिल्ली में विदेश मंत्रालय से संपर्क किया था। महेश ने बताया, ‘‘हालांकि, अधिकारियों ने हमें सूचित किया कि चूंकि रमणीक ने रूसी पासपोर्ट ले लिया था, इसलिए उन्हें आगे की मदद के लिए रूसी संघ से संपर्क करना होगा।’’ उन्होंने कहा कि रमणीक ने अपने परिवार के साथ अपने पासपोर्ट की एक तस्वीर और कुछ अन्य दस्तावेज भी साझा किए थे। महेश ने कुछ दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि परिवार ने रमणीक का पता लगाने में मदद के लिए ईमेल के जरिए गुजरात स्टेट नॉन-रेजिडेंट गुजराती फाउंडेशन से भी संपर्क किया था।

उन्होंने मुंबई में रूसी संघ के महावाणिज्य दूतावास को भी पत्र लिखा था, लेकिन अभी तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है। रमणीक की पत्नी शीतल ने घर चलाने के लिए सिलाई का काम शुरू कर दिया है; परिवार के अन्य सदस्य भी आर्थिक रूप से उनकी मदद कर रहे हैं। महेश ने बताया कि रूस में भारतीय दूतावास ने परिवार को सूचित किया है कि वह रूसी अधिकारियों से रमणीक के बारे में जानकारी मांगेगा और कोई जवाब मिलने पर उन्हें बताया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

पूर्व सांसद Prem Singh Chandumajra ने शिअद पुनर सुरजीत से दिया इस्तीफा