Surat में LPG टैंकर से अवैध रीफिलिंग करते 9 लोग गिरफ्तार, 84 सिलेंडर और वाहन जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 20, 2026

गुजरात के सूरत में एक टैंकर से एलपीजी गैस सिलेंडर में अवैध रूप से गैस भरने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त शैफाली बरवाल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम ने शनिवार को भेसान-हजीरा रोड स्थित एक पार्किंग परिसर की जांच की, जहां एक टैंकर से 84 सिलेंडर में अवैध रूप से एलपीजी गैस भरी जा रही थी।

आरोपी लक्ष्मण सिंह गेल कंपनी का एलपीजी गैस टैंकर लेकर आया और उसे परिसर में खड़ा किया, जबकि पवन सिंह द्वारा काम पर रखे गए अन्य आरोपी टैंकर से एलपीजी गैस सिलेंडर में गैस भर रहे थे।’’ प्राथमिकी में कहा गया कि आरोपियों ने ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाही बरती और आपराधिक गतिविधि में संलिप्त हुए। पुलिस ने मौके से 1.26 लाख रुपये मूल्य के 84 भरे हुए एलपीजी सिलेंडर, चार खाली सिलेंडर और गैस भरने वाली तीन पाइप के अलावा एलपीजी टैंकर, दो पिकअप/चार पहिया वाहन, मोबाइल फोन और 7,240 रुपये नकद जब्त किए। प्राथमिकी के अनुसार, जब्त संपत्ति का कुल मूल्य करीब 56.69 लाख रुपये आंका गया है।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता, आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति और वितरण का विनियमन) आदेश के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता