High Cholesterol Home Remedy: High Cholesterol का अचूक देसी इलाज, Kashmiri लहसुन से मिलेगी Heart Health की गारंटी

By अनन्या मिश्रा | Mar 14, 2026

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ते तनाव और खानपान में गड़बड़ी की वजह हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम होती जा रही है। नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी, हार्ट ब्लॉकेज और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकता है। ऐसे में लोग अक्सर दवाओं पर निर्भर रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में इसका असरदार और नेचुरल समाधान मौजूद हैं। हम यहां पर कश्मीरी लहसुन के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: Medical Report का बड़ा अलर्ट, Blood Sugar जांचने वाला HbA1c टेस्ट भरोसेमंद नहीं

कश्मीरी लहसुन

आप कुछ समय के लिए सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहने से पहले डॉक्टर की सलाह पर आयुर्वेदिक उपाय कर सकती हैं। कश्मीरी लहसुन को 'एक कली लहसुन' भी कहा जाता है। कश्मीरी लहसुन अपने औषधीय गुणों की वजह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायता करता है।

ऐसे खाएं कश्मीरी लहसुन

कश्मीरी लहसुन की 4-5 छोटी कलियां लें।

इनको छीलकर हल्का सा कूट लें।

इसको खाली पेट अच्छे से चबाकर खाएं या इनको पानी में उबालकर काढ़ा बनाएं और फिर धीरे-धीरे पिएं।

इसके सेवन के कम से कम 1 घंटे तक कुछ न खाएं-पिएं।

जानिए कश्मीरी लहसुन के फायदे

कश्मीरी लहसुन गुड कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली बढ़ा सकता है। जिससे दिल की सुरक्षा मजबूत होती है और धमनियों में भी लचीलापन आता है।

यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक माना जाता है। इसके सेवन से नसों में जमी चर्बी धीरे-धीरे कम होती है और ब्लॉकेज का भी खतरा काफी कम होता है।

कश्मीरी लहसुन हृदय की धमनियों को मजबूत करके हार्ट हेल्थ को बेहतर करता है। इससे हार्ट अटैक जैसे जोखिम भी कम होते हैं।

यह शरीर में सूजन को कम करने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। इससे पूरे शरीर को पर्याप्त पोषण और ऑक्सीजन मिलता है।

कश्मीरी लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जोकि फ्री रेडिकल्स से लड़ने में सहायता करता है। इसके सेवन से सेल डैमेज कम होता है और एजिंग प्रोसेस धीमा पड़ सकता है।

कश्मीरी लहसुन के सेवन से बीपी बैलेंस होता है। वहीं हाई बीपी से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

आयु्र्वेद में लहसुन को दिल की सेहत के लिए अमृत के समान माना जाता है। अगर आप इसको सही तरीके से रेगुलर खाते हैं, तो यह नसों की सफाई और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

सावधानी

हालांकि अगर आप पहले से हार्ट की दवा ले रहे हैं, ब्लड थिनर पर है या फिर किसी गंभीर बीमारी से परेशान हैं। तो इस उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

प्रमुख खबरें

India-Canada Relations Free Trade Agreement | पीएम मोदी और कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के बीच रक्षा, मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत