Bihar: सुरेंद्र यादव के विवादित बयान पर नित्यानंद राय बोले, देशद्रोही मंत्री को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री

By अंकित सिंह | Feb 24, 2023

बिहार सरकार में मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को भारतीय सेना के लिए विवादित बयान दिया था। इसके बाद से उनके इस बयान को लेकर राजनीति जबरदस्त तरीके से हो रही है। इन सब के बीच न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने साफ तौर पर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कैबिनेट से सुरेंद्र यादव को बर्खास्त करें। नित्यानंद राय ने साफ तौर पर कहा कि एक मंत्री के रूप में सुरेंद्र यादव का यह बयान आपत्तिजनक है। हमारी सेना बहादुरी के लिए जानी जाती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सुरेंद्र यादव का मंत्री बने रहना नीतीश सरकार द्वारा हमारे सेना और जवानों का सीधा अपमान है। 

इसे भी पढ़ें: 'साढ़े 8 साल के बाद हिजड़ों की फौज में आएगा देश का नाम', बिहार के मंत्री के विवादित बोल

नित्यानंद राय ने कहा कि एकबार फिर साबित हुआ है कि RJD-JDU गठबंधन का चाल-चेहरा-चरित्र देश विरोधी है। नीतिश जी, तेजस्वी जी और सुरेन्द्र जी ठीक से जान लें कि भारत की सेना हमेशा से शौर्य, बलिदान, पराक्रम की पहचान से विख्यात है। अतः ओछी मानसिकता वालों द्वारा सेना का अपमान यह देश कतई बर्दास्त नहीं करने वाला। सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अग्निवीर स्कीम की आलोचना करते हुए कहा था कि ठीक आज से सारे 8 साल के बाद देश का नाम हिजड़ों की फौज में आएगा। उन्होंने कहा कि सारे 8 साल के बाद जितना भी पुराना पुराना सेना है, यह सब रिटायर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद 4 साल वाले अग्निवीर सेना की तो ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हो पाएगी। इनके लिए शादी के लिए आए कुटुंब रिटायर फौजी जानकर लौट जाएंगे। इनकी शादी भी नहीं हो पाएगी। 

प्रमुख खबरें

West Asia Conflict पर बोलीं Mehbooba Mufti, बोलीं- इजरायल और यूएस को मिलेगी शिकस्त

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड टू हेड आंकड़े

16 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना, सरकार बोली- जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी, जाति का डाटा दूसरे चरण में लिया जायेगा

Parliament Diary: IBC Amendment Bill लोकसभा में पास, नक्सल मुद्दे पर गर्मागर्म बहस, OBC आरक्षण के दुरुपयोग पर राज्यसभा में हंगामा