वायरल हुई जैकलिन फर्नांडीज के साथ सुरेश चंद्र शेखर की इंटिमेट फोटो, एक्ट्रेस ने कहा- मेरी प्राइवेसी का खयाल रखें

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 09, 2022

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जैकलीन फ़र्नांडीज के लिए बीता कुछ वक्त बहुत ही मुश्किलों भरा हैं। अब जैकलीन फर्नांडीज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में ठग सुरेश चंद्र शेखर उन्हें किस करते दिखाई पड़ रहे हैं। जैकलिन की ये तस्वीर जैसी ही सोशल मीडिया पर सामने आई लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। उन्होंने फैंस से अपील करते हुए कहा है कि उन्हें ट्रोल न किया जाए। जैकलीन ने कहा कि, वो बहुत खराब दौर से गुजर रही हैं।

 सुरेश चंद्रशेखर के साथ आया था नाम

 200 करोड़ रुपये के कथित मनी लांड्रिंग मामलें में ईडी द्वारा ठग सुरेश चंद्र शेखर से पूछताछ की गई थी। इसी पूछताछ के दौरान जैकलिन फर्नांडीज का नाम भी आया जिसके बाद से ही वह लगातार खबरों में हैं। कहा गया कि, सुरेश चंद्रशेखर ने जैकलिन को महंगे तोहफे भी दिए थे जिन्हें एजेंसी के द्वारा जप्त कर लिया गया।

 जैकलिन फर्नांडिज के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने एलओसी भी जारी किया था। एलओसी बीते 5 दिसंबर को जैकलिन के खिलाफ जारी किया गया था, लुक आउट नोटिस के कारण अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन अधिकारियों ने रोक दिया था। अपने किसी कार्यक्रम के लिए वह मस्कट जा रही थी उन्हें इसके बाद पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया था।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई