भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार सेवा और समर्पण अभियान 17 सितम्बर से 07 अक्तूबर तक मनायेंगे : कशयप

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 09, 2021

शिमला  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितम्बर को है । माननीय प्रधानमंत्री जी सदैव गरीब , वंचित , दलित , आदिवासी , पिछड़ों एवं किसानों के कल्याण हेतु समर्पित रहते हैं । दशकों की उपेक्षा के बाद समाज के इन वर्गों की आवाज को नरेन्द्र मोदी की सरकार में सुना जा रहा है और वह अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भी सशक्त हुए हैं । 

 

 

उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि हम सबके यशस्वी नेता माननीय नरेन्द्र मोदी का प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में 7 अक्तूबर , 2021 को लगातार 20 वर्ष का कार्यकाल जनता के आशीर्वाद से पूरा हो रहा है । 7 अक्तूबर , 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने तथा 2014 में विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री बने , लोकतंत्र में जननेता के रूप में यह अवसर बहुत ही कम लोगों को प्राप्त होता है , यह माननीय प्रधानमंत्री जी की निरन्तर बढती हुई लोकप्रियता को दर्शाता है । 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रभारी एवं विधानसभा अध्यक्ष ने की राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से भेंट

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष हम सभी कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ उनके जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में विभिन्न सेवा के कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते हैं एवं माननीय प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हैं । इस वर्ष माननीय प्रधानमंत्री  का जन्मदिवस एवं उनके 20 वर्ष जनसेवक के रूप में कार्यकाल का एक साथ सुखद संयोग हो रहा है । 

कश्यप ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार “ सेवा और समर्पण अभियान " 17 सितम्बर से 07 अक्तूबर , 2021 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनायेंगे । इसके माध्यम से सेवा के महत्व तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को जन जागृत करेंगे । 

इसे भी पढ़ें: एमएसपी में बढ़ौतरी ऊंट के मुंह में जीरा, कांग्रेस प्रवक्ता बोले- किसानों से धोखा कर रही सरकार

उन्होंने कहा भाजपा युवा मोर्चा मोदी मेला का आयोजन करेगी सभी जिला स्तरीय भाजयुमो समितियां पिछले 7 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों को दर्शाती प्रदर्शनी का आयोजन करेंगी । साथ ही ज़िला स्तर पर रक्त दान शिविरों का आयोजन, आज़ादी का अमृत महाउत्सव कार्यक्रम, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर ओर स्वछता से सम्मान अभियान, 25 सितंबर पंडित दीनदयाल जयंती पर मोदी का अंत्योदय अभियान और अनेकों अभियान चलाएगी भाजपा।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक