विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग में सुधरेगी भारत की स्थिति: सुरेश प्रभु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2018

नयी दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को संकेत दिया कि विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग में भारत की स्थिति और सुधरेगी। यह रिपोर्ट बुधवार को जारी होनी है। प्रभु ने कहा, ‘कल आपको एक अच्छी खबर सुनने को मिलेगी कि कारोबार सुगमता के मानदंडों पर भारत की रैंकिंग सुधरी है। हमने इस दिशा में उल्लेखनीय रूप से सुधार किया है। विश्व बैंक द्वारा बुधवार को रिपोर्ट जारी करने के साथ हम इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे।’ विश्व बैंक की पिछले साल की कारोबार सुगमता रैंकिंग में भारत 30 पायदान की छलांग के साथ 100वें स्थान पर पहुंच गया था। इसमें 190 देशों को रैंकिंग दी गई थी।

उन्होंने कहा कि भारत एक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और यहां अमेरिकी कंपनियों को काफी फायदा मिल सकता है। प्रभु ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि चीन में परिचालन कर रही 2,300 कंपनियां कहीं और स्थानांतरित होना चाहती हैं। हम उन्हें विकल्प की पेशकश करना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज