पंजाब में हुआ सुरेश रैना के परिवार पर हमला, चाचा-भाई की मौत, कपिल शर्मा ने कार्रवाई की मांग

By रेनू तिवारी | Sep 01, 2020

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्तेदारों  पर हुए हमले के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर संदेश लिखते हुए कहा किकुछ दिनों पहले पंजाब में डकैतों ने हमारे रिश्तेदारों पर हमला किया था इस हमने में मेरे चाचा की मौत हो गयी थी। अब डकैतों ने फिर हमला किया जिसमें मेरे कजन की भी मौत हो गयी हैं। इस मामले में सुरैश रैना ने पंजाब सरकार से दोषियों को पकड़ने की गुहार लगाई हैं। 

मंगलवार को, रैना ने अपने परिवार पर एक हमले का विवरण साझा किया, जिसमें उसके चाचा और चचेरे भाई की मौत होने का दावा किया गया था, और उसकी चाची और अन्य चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  रैना ने अपने टि्वटर पर मंगलवार को दो ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, 'मेरे परिवार के साथ पंजाब में जो हुआ वह बहुत भयानक था। मेरे अंकल की हत्या कर दी गई। मेरी बुआ और मेरे दोनों कजिन को इस हमले में गंभीर चोटें आई हैं। दुर्भाग्य से बीती रात मेरे कजिन ने भी दम तोड़ दिया, जो बीते कई दिनों से मौत से लड़ रहा था। मेरी बुआ की हालत भी बहुत-बहुत गंभीर है और वह लाइफ सपॉर्ट पर हैं।'


प्रमुख खबरें

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध