सर्जिकल स्ट्राइक नये भारत के चेहरे को प्रदर्शित करती है: राज्यवर्द्धन राठौर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2018

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने शुक्रवार को कहा कि 2016 की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ नये भारत के चेहरे को प्रदर्शित करती है क्योंकि देश अपनी रक्षा के लिए सारी हदें पार करने का इच्छुक है। राठौर ने इस सैन्य कार्रवाई (सर्जिकल स्ट्राइक) की दूसरी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर यह बात कही। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसने किसी दूसरे देश पर कभी हमला नहीं किया। यह हमारी मजबूती है, न कि कमजोरी। 

राठौर ने कहा, ‘‘हम भारतीय सेना के सभी सैनिकों और अधिकारियों को याद रखते हैं तथा उन्हें सलाम करते हैं।’’ उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ को पराक्रम पर्व के रूप में मनाया जा रहा। उन्होंने कहा, ‘‘यह नये भारत का चेहरा है क्योंकि देश अपनी रक्षा के लिए सारी हदें पार कर जाना चाहता है।’’ यह पूछे जाने पर कि वर्षगांठ इतने बड़े पैमाने पर क्यों मनाई जा रही है, उन्होंने कहा कि हमें एक ऐसी स्थिति पैदा करने की जरूरत है जिसमें सेना के साथ और भी कई युवा तथा नागरिक खड़ें हों। 

 

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला