PM मोदी ने कहा- सर्जिकल स्ट्राइक देश के जवानों का बड़ा पराक्रम है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2018

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को देश के जवानों का बड़ा पराक्रम बताते हुए शनिवार को कहा कि इस पर हर हिन्दुस्तानी को गर्व है। उन्होंने कहा, ‘सर्जिकल स्ट्राइक मेरे देश के वीर जवानों का बहुत बड़ा पराक्रम था। दुश्मन के दांत खट्टे करने की ताकत मेरे देश का जवान रखता है। कौन हिंदुस्तानी होगा जिसको हमारे इन वीरों पर गर्व न हो।'

मोदी ने कहा कि जिन परिवारों में बिजली नहीं पहुंची है, वहां बिजली पहुंचाने के लिए राजस्थान सरकार मेहनत कर रही है। महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशताब्दी तक हिन्दुस्तान में एक भी परिवार 18वीं शताब्दी में जीने के लिये मजबूर नहीं होगा, उसके घर में भी बिजली होगी। उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार में भी 30 प्रतिशत से अधिक महिलाएं काम कर रही हैं। शिक्षा और आरोग्य में तो इससे ज्यादा संख्या है। सरकार में काम करने वाली बहनों को प्रसव के समय के छुट्टी कम मिलती थी, लेकिन हमारी सरकार ने डिलीवरी की छुट्टी 26 हफ्ते कर दी। यह छुट्टी पगार के साथ होगी। यह निर्णय दुनिया के बड़े-बड़े देश भी नहीं कर पाए।’ मोदी ने कहा कि तीन तलाक से मुस्लिम बहनों की रक्षा करने के लिए तीन तलाक कानून लाने का काम किया।

प्रमुख खबरें

Jharkhand Students Protest: छात्र आंदोलन के चलते रांची में स्कूल बंद, विधानसभा के पास सुरक्षा कड़ी

Jharkhand में JSSC छात्रों का प्रदर्शन तेज, सरकार से बातचीत बेनतीजा होने के बाद आज विधानसभा की ओर मार्च

Sawan Tradition: सावन में बेटियों का घर आना क्यों माना जाता है सौभाग्य? जानिए सोलह श्रृंगार और Gifts का महत्व

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज