Surinder Choudhary ने ED मामले में भाई का किया बचाव, कहा चुनिंदा निशाना बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026

जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले में अपने भाई एवं निलंबित पुलिस अधिकारी विजय चौधरी का बचाव किया और इस कार्रवाई को ‘‘चुनिंदा तरीके से निशाना बनाना’’ करार दिया। चौधरी ने कहा, ‘‘मेरे भाई ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और आतंकवादी हमलों का सामना किया है।’’ चौधरी ने कहा कि उनके भाई ने जो सेवा की है, उसके लिए उन्हें इनाम मिलना चाहिए था, लेकिन इसके बजाय निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ‘‘एक दिन फाइलें खुलेंगी और जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा’’।

मुझे अपनी न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।’’ ईडी ने विजय के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पहले ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चुका है। यह मामला बेनामी लेन-देन और धन शोधन के जरिए दर्जनों संपत्तियों को प्राप्त करने के आरोपों से जुड़ा है।

प्रमुख खबरें

Jaipur Police ने Fake Currency गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा, 4.30 लाख रुपये बरामद

Kolkata Hotel Fire मामले में फरार मालिक Bireshwar Mitra बेहाला से गिरफ्तार

CM Nayab Singh Saini की सुरक्षा में चूक, दो Gurugram DCP को नोटिस और 18 सस्पेंड

PM Modi ने BJP पदाधिकारियों के साथ की बैठक, संगठन मजबूती और नए विचारों पर की चर्चा