सुरजेवाला ने कांग्रेस की चालाक सियासत को बेपर्दा कर दिया: राजीव रंजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2020

पटना। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के ताजा बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सुरजेवाला के बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस को महाराष्ट्र भेजने का निर्णय अराजकता को बढ़ावा देगा, हैरानी पैदा करने वाला है। कांग्रेस किस कदर स्वार्थ व सुविधाओं की राजनीति करती है इसका सबसे बड़ा उदाहरण सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण है। प्रसाद ने कहा कि एक तरफ जहाँ बिहार कांग्रेस के नेता विधानसभा और विधानसभा के बाहर सड़कों पर बिहार पुलिस को महाराष्ट्र भेजने की कार्रवाई का समर्थन करने का ढोंग कर रहे हैं और वहीँ दूसरी तरफ सूरजेवाला इसे असंवैधानिक करार देते हैं। दरअसल एक साथ, न्याय के लिए खड़ा होना और किसी सरकार एवं गठबंधन को बचाने की कोशिश करना, दोनों को एक साथ साधने की यदि कांग्रेस कोशिश कर रही है तो जनता इस स्वार्थपरक राजनीति का कांग्रेस को माकूल जवाब देगी। ऐसे ही बयानों और राजनीति के कारण आज कांग्रेस की ऐसी दुर्दशा हो रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर