सुरजेवाला ने बिजली संकट के लिए खट्टर सरकार पर साधा निशाना, बोले- भीषण गर्मी से पीड़ित हैं लोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2022

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार को हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य में ‘बिजली संकट’ के लिए उसे दोषी ठहराया तथा कहा कि भारी बिजली कटौती से लोग पेरशान हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अपर्याप्त बिजली आपूर्ति के कारण किसानों के अलावा, खासकर अम्बाला, यमुनानगर, कुंडली, फरीदाबाद और गुरुग्राम के औद्योगिक क्षेत्र को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी है। सुरजेवाला ने यहां मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘हरियाणा फिलहाल मांग और आपूर्ति के बीच के बड़े अंतर के कारण सबसे खराब बिजली संकट के दौर से गुजर रहा है।’’ 

इसे भी पढ़ें: चाचा ने घर में घुसकर भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर पैसे ऐंठता रहा 

उन्होंने कहा कि अडानी पावर और हरियाणा के बीच 2.94 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली की खरीद के लिए 2008 में बिजली खरीद समझौता हुआ था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आगे राज्य सरकार पर बहुत अधिक दरों पर अल्पकालिक बिजली खरीदने और राज्य के खजाने पर अधिक बोझ डालने का आरोप लगाया। उन्होंने खट्टर सरकार पर पिछले आठ साल में एक भी यूनिट बिजली नहीं बढ़ाने का आरोप लगाया. कुछ दिन पहले हरियाणा के बिजली मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने कहा था कि राज्य में बिजली की कोई कमी नहीं है और सरकार को 12 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से राज्य के बाहर से बिजली खरीदनी पड़े तो भी बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi