Health Tips: कच्चा नारियल खाने के फायदों को जान रह जाएंगे हैरान, स्किन से लेकर बालों तक के लिए लाभकारी

By अनन्या मिश्रा | Jan 02, 2024

ऐसे बहुत सारे लोग होते हैं, जिनको कच्चा नारियल खाना बेहद पसंद होता है। ऐसे में अगर आपको भी कच्चा नारियल खाना पसंद है, तो यह एक अच्छी आदत है। क्योंकि नारियल खाने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है। हांलाकि अभी तक आपने नारियल तेल के कई फायदे सुने होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा नारियल खाना उससे भी ज्यादा फायदेमंद होता है। कच्चा नारियल न सिर्फ त्वचा, बालों, इम्यूनिटी बढ़ाने व वेट घटाने में भी फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: Heart Blockage: जानिए कैसे हो जाता है हार्ट ब्लॉकेज, डाइट में यह बदलाव कर दिल को रखें हेल्दी

कच्चे नारियल में मौजूद पोषक तत्व आपको स्वस्थ रखने का काम करता है। वहीं नारियल तेल न सिर्फ हमारे बालों बल्कि त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। बताया जाता है कि नारियल के तेल से कुल्ला करने पर पाचन तंत्र बेहतर होता है। ऐसे में अगर आपको भी कच्चा नारियल खाना पसंद है। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कच्चे नारियल के सेवन के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

वेट लॉस में फायदेमंद

आपको बता दें कि कच्चा नारियल एक हेल्दी स्नैक्स है। जो आपके वेट लॉस में सहायता करता है। क्योंकि कच्चे नारियल के सेवन से भूख कम लगती है। ऐसे में जब आपको भूख कम लगती है, तो आप कम खाते हैं, या फिर ओवरईटिंग से बच जाते हैं। साथ ही य़ह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मददगार होता है। कच्चे नारियल में ट्राइग्लिसराइड्स मौजूद होता है। जो भूख को कम करने के साथ फैट को तेजी से बर्न करता है। कॉफी और नारियल तेल का कॉम्‍बिनेशन वेट लॉस में काफी कारगर माना जाता है।

कब्ज की समस्या होगी दूर

माना जाता है कि कच्चे नारियल के सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है। फाइबर की कमी से भी कब्ज की शिकायत हो सकती है। वहीं कच्चा नारियल भी हाई फाइबर से भरपूर होता है। ऐसे में इसके सेवन से आंत स्वास्थ्य और बाउल मूवमेंट भी बेहतर होता है।

बालों के लिए लाभकारी

बालों के लिए भी कच्चा नारियल काफी लाभकारी माना जाता है। डैंड्रफ और झड़ते बालों की समस्‍या को नारियल पानी के इस्तेमाल से दूर किया जा सकता है। वहीं आप अपने बालों को कोकोनट मिल्‍क से नेचुरल तरीके से स्‍ट्रेट कर सकते हैं। साथ ही इसके सेवन से रूखे-बालों की समस्‍या दूर होने के साथ बाल हेल्दी रहते हैं। क्योंकि कच्चे नारियल में वसा की मात्रा मौजूद होती है, जो आपकी स्किन और बालों को पोषण देने का काम करती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

कच्चा नारियल खाने से स्किन ग्लोइंग और मुलायम होती है। कच्‍चे नारियल में मोनोलॉरिन और लॉरिक एसिड मौजूद होता है। जो इसे नेचुरली एंटीबैक्‍टीरियल और एंटिफंगल बनाता है। इसके सेवन से मुंहासे की समस्या दूर होती है। आप चाहें तो नारियल की एंटी-एजिंग ड्रिंक या फिर कच्चा नारियल खा सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर

कच्चे नारियल के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें एंटी बैक्‍टीरियल और एंटीवायरल गुण पाया जाता है। जो आपको बीमारियों और संक्रमण से बचाता है। साथ ही इसके सेवन से संज्ञात्‍मक विकारों को रोकने में सहायता मिल सकती है। एक शोध के मुताबिक कच्‍चे नारियल में ट्राइग्लिसराइड्स और केटोजेनिक गुण पाए जाते हैं। जो आपको अल्जाइमर के अलावा संज्ञानात्मक विकारों को रोकने में सहायक होता है।

प्रमुख खबरें

Assam में Bakrid से पहले मस्जिद कमेटियों का बड़ा फैसला, गाय की कुर्बानी पर लगाई रोक, CM Sarma ने की तारीफ

Delhi Gymkhana Club खाली करने के आदेश पर भड़कीं Kiran Bedi, बोलीं- यह बेहद दुखद फैसला

IIT Delhi और Indian Startup का कमाल, Optimist AC खत्म करेगा बिजली बिल और सर्विस Fraud की टेंशन

Bachendri Pal Birthday: Mount Everest पर तिरंगा फहराने वाली Bachendri Pal की कहानी, जिसने दुनिया में बढ़ाया India का मान