Power Nap Benefits: दोपहर की झपकी के ये फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, दिल ही नहीं दिमाग भी रहता है स्वस्थ

By अनन्या मिश्रा | Apr 18, 2023

बचपन में अक्सर सभी को मम्मी-पापा और घर के बड़े दोपहर में खाना खाने के बाद कुछ देर सोने के लिए कहते थे। लेकिन उस दौरान ऐसा करना अच्छा नहीं लगता था। क्योंकि बचपन में मन खेल-कूद में लगने के कारण दोपहर को सोना नहीं चाहते थे। हालांकि बड़े होने के बाद लंच के बाद कुछ देर के लिए आराम करना या नींद लेना बहुत अच्छा लगता था। लेकिन अब इसके लिए समय नहीं मिलता है। ऑफिस हो या घर कुछ लोगों को दोपहर के खाने के बाद हल्की सी झपकी लेने की आदत होती है। वहीं कई बार इस आदत के कारण हमें शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है। 


लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोपहर के खाने के बाद झपकी लेना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे हमारे स्वास्थ्य को कई लाभ भी मिलते हैं। दोपहर की नींद से पूरा लाभ लेने के लिए आपका सही तरह से नींद लेना जरूरी है। अब आप सोच रहे होंगे कि नींद लेने का सही तरीका आखिर क्या होता है। तो आपको बता दें कि नींद लेने का भी तरीका होता है। इस बारे में डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि दोपहर की नींद से शरीर को क्या फायदा होता है और इसका सही तरीका क्या है।

इसे भी पढ़ें: Corn Flakes या Paratha में क्या है ज्यादा हेल्दी ब्रेकफास्ट, जानें सेहत के लिए क्या है बेस्ट


नींद के फायदे

लंच के बाद की नींद दिल के लिए अच्छी होती है। यह खासकर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है जिनको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। या फिर जिन लोगों को पहले दिल से जुड़ी कोई प्रॉब्लम होती है।


दोपहर की नींद से हार्मोनल बैलेंस सही रहता है। लंच के बाद डायबिटीज, पीसीओडी और थायरॉइड के मरीजों को झपकी जरूर लेनी चाहिए।


दोपहर की नींद से डाइजेशन में सुधार होता है। दोपहर की झपकी अपच, एक्ने, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम और डैंड्रफ के लिए फायदेमंद है।


लोगों का सोचना होता है कि दोपहर को नींद लेने से उन्हें रात में नींद नहीं आएगी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दोपहर की झपकी के बाद रात को अच्छी नींद आती है। 


बीमारी या वर्कआउट के बाद आपको थकान महसूस होने पर झपकी लेने से आपकी जल्द रिकवरी होती है। साथ ही इससे आपका वेट लॉस भी होता है।


झपकी लेने का सही तरीका

अगर आप भी इन सारे फायदों को पाना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप दोपहर की झपकी को सही तरह से लें।


लंच करने के फौरन बाद नींद लेनी चाहिए। लंच के 1-2 घंटे बाद झपकी लेने की न सोंचे।


दोपहर की नींद लेने के लिए पहले वामकुक्षी यानि की अपनी बांई ओर करवट लेकर लेटें।


झपकी लेने के लिए फीटल पोजीशन यानी की बेबी पोजीशन में लेटें। दोपहर को 10-30 मिनट की नींद लें। 


अगर आपकी उम्र कम है या आप बीमार हैं तो इस दौरान 90 मिनट की नींद ले सकते हैं।


दोपहर की नींद का सबसे सही समय 1 से 3 बजे के बीच का होता है।


न करें ये काम

कुछ लोग शाम को 4-7 बजे के आसपास नींद लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ऐसा करने से बचें।


दोपहर के खाने के बाद कॉफी, चाय, चॉकलेट और सिगरेट का सेवन न करें।


सोने के पहले फोन आदि का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।


दोपहर में 30 मिनट से अधिक की नींद नहीं लेनी चाहिए।


दोपहर की नींद के दौरान टीवी ऑन करके न सोएं।


प्रमुख खबरें

PM Modi की रैली को लेकर पुख्ता हुए सुरक्षा इंतजाम, हजारों पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

कोई भी सरकार संविधान नहीं बदल सकती: Nitin Gadkari

Vodafone Idea की छह महीनों में चुनिंदा शहरों में 5जी सेवा लाने की योजनाः CEO

दिल्ली में आज चुनावी शंखनाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी, जनता में बेहद उत्साह