सुशांत सिंह राजपूत ने मरने से पहले गूगल पर ये सर्च किया, फिर परेशान होकर लगा ली फांसी?

By रेनू तिवारी | Jul 03, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में  हर दिन एक नयी अपडेट सामने आ रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत  को 14 जून 2020 को उनके बांद्रा वाले घर पर मृत पाया गया। सुशांत सिंह की लाश घर के अंदर पंखे से लटकी मिली। सुशांत के फैंस अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं। पुलिस का कहना हैं कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की हैं। सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सुशांत की मौत दम घुटने से हुई हैं यहीं बताया गया हैं। अब पुलिस सुशांत सिंह राजपूत ने आखिर आत्महत्या क्यों की उसका कारण तलाशने में लगी हैं।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी इस को स्टार ने लिया बॉलीवुड छोड़ने का फैसला?

सुशांत ने अपने नाम के अलावा तीन-चार वेबसाइट को भी चेक किया था। इसे सर्च करने के बाद वह काफी परेशान हो गये थे और उसके बाद उन्होंने सुसाइड कर ली।  सुशांत को लेकर कुछ आर्टिकल लगातार छप रहे थे जिसे पढ़कर सुशांत अपनी इमेज को लेकर काफी परेशान थे। सुशांत सिंह राजपूत के घर वालों ने भी बताया था कि वह अपनी इमेज को लेकर काफी बार बात करते थे और कहते थे मीडिया में गलत खबरे आ रही हैं।

बॉलीवुड स्टार के साथ एंटरटेनमेंट मीडिया का  अच्छा रिश्ता होता हैं। मीडिया स्टार से जुड़ी खबरें और गॉसिप लिखती हैं। सुशांत सिंह राजपूत 2008 से सिमेना इंडस्ट्री में हैं। वह मीडिया का कल्चर भली भाती जानते थे। सुशांत की मौत से पहले सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कोई बड़ी खबरे सामने नहीं आयी थी। यहां तक की सुशांत से जुड़ी ऐसी कोई खबर नहीं थी जो सुशांत को सुसाइड जैसा स्टेप उठाने के लिए मजबूर कर दे। सुशांत मीडिया की अच्छी और बुरी खबरों को कैसे हैंडल करना हैं यह बहुत अच्छे से जानते थे। 2016 में जब सुशांत और अंकिता का ब्रेकअप हुआ था तो सुशांत को लेकर बहुत ही नाकारात्मक खबरें मीडिया में छप रही थी। सुशांत ने इन सभी खबरों को इग्नोर करके अपने करियर पर फोकस किया था।


प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत