सूर्या हांसदा मौत की जांच को लेकर पत्नी ने उच्च न्यायालय का रुख किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2025

 झारखंड उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सूर्या हांसदा की पत्नी सुशीला मुर्मू की याचिका पर सुनवाई की। सुशीला ने अपने पति की कथित तौर पर फर्जी मुठभेड़ में हुई मौत की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

इस मामले की अगली सुनवाई दशहरा की छुट्टियों के बाद होगी। सूर्या हांसदा कई विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार रहे थे और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

हांसदा को 10 अगस्त को देवघर के नवाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें छुपाए गए हथियारों की बरामदगी के लिए राहड़बड़िया पहाड़ियों की ओर ले जाया जा रहा था और तभी कथित मुठभेड़ में उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, रास्ते में हांसदा ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागते हुए गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, राज्य की विपक्षी पार्टी भाजपा इस मामले को लेकर कई दिनों से सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है और आदिवासी नेता की मौत की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग कर रही है।

प्रमुख खबरें

ताइवान सीमा में घुसी Chinese Boat जिन शा पर CGA का एक्शन, Water Cannon से खदेड़ा

Asian Games: Deepak Punia ने 97kg Wrestling में जीता Bronze Medal, 60 साल का सूखा खत्म

Bhadohi Hospital में गर्भवती को भर्ती न करने पर भड़की LJP Ram Vilas, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Russin Oil ज्यादा तेल खरीदने लगा China, India की खरीद पर असर पड़ते देख Modi ने तुरंत निकाला नया रास्ता, Ship to Ship Transfer के जरिये करवा दिया खेल