IndvsNZ के बीच होने वाले अंतिम मुकाबले में सुर्य कुमार यादव बना सकते हैं नया रिकॉर्ड

By रितिका कमठान | Nov 29, 2022

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज में 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान में सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। मेजबान टीम न्यूजीलैंड इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। ऐसे में भारतीय टीम इस मैच में अपनी साख बचाने और सीरीज को ड्रॉ कराने के लिए मैदान पर उतरेगी।

भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले में सिर्फ छक्के जड़ने हैं, जिसके बाद उनके नाम नया रिकॉर्ड हो जाएगा। इस मुकाबले में सूर्य कुमार यादव अगर पांच छक्के जड़ते हैं तो वो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे। 

ये रिकॉर्ड बना सकते हैं SKY

दरअसल एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम है। सभी फॉर्मेट में मिलाकर रोहित शर्मा ने वर्ष 2019 में कुल 78 छक्के जड़े थे। अगर सूर्य कुमार यादव की बात करें तो इस वर्ष उन्होंने 74 छक्के जड़े हैं। अगर सूर्य कुमार यादव पांच छक्के जड़ देते हैं तो वो रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे। एक कैंलेंडर ईयर में सबसे अधिक छक्के लगाने में रोहित शर्मा शीर्ष पर है। बता दें कि रोहित शर्मा लगातार तीन वर्षों तक छक्के जड़ने में सबसे अव्वल रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में 78, वर्ष 2018 में 74 और वर्ष 2017 में 65 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा ने एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्होंने वर्ष 2015 में सभी फॉर्मेट में कुल 63 छक्के लगाए थे।

दूसरे वनडे में जड़े तीन छक्के

सूर्य कुमार यादव अपने फॉर्म में आने के बाद गेंजबाजों की धज्जियां उड़ाने में माहिर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में सूर्य कुार यादव ने बारिश होने के बाद भी दमदार पारी खेली थी। उन्होंने 25 गेंदों में 34 रन बनाए थे। उन्होंने तीन छक्कों की मदद से 34 रनों का स्कोर जोड़ा था। वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि वर्ष 2022 स्टार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव के नाम रहा है। टी20 फॉर्मेट में शीर्ष खिलाड़ी बनने के साथ उन्होंने सबसे अधिक रन बनाए है।

प्रमुख खबरें

Women Reservation Bill पर सियासी घमासान, Kiren Rijiju बोले- Congress की महिला-विरोधी सोच हुई उजागर

India Energy Supply | ऊर्जा संकट के बीच पड़ोसी देशों का सहारा बना भारत: बांग्लादेश को भेजा 22,000 टन डीजल, मालदीव-सेशेल्स ने भी मांगी मदद

Tourism बनेगा Economic Growth का इंजन, हर राज्य विकसित करे एक वर्ल्ड क्लास डेस्टिनेशन– NITI Aayog

Matka King Review: सत्ता, जोखिम और वफादारी की जंग में विजय वर्मा का राजसी प्रदर्शन