ICC Awards में लहराया सूर्य कुमार यादव का परचम, बने T20 के क्रिकेटर ऑफ द ईयर

By रितिका कमठान | Jan 25, 2023

भारतीय क्रिकेट के स्टार प्लेयर सूर्य कुमार यादव का बल्ला टी0 फॉर्मेट में लगातार धमाका कर रहा है। वर्ष 2022 के दौरान टी20 में दमदार प्रदर्शन करने पर आईसीसी ने सूर्य कुमार यादव को टी20 मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 का अवॉर्ड दिया है। टी20 में धमाका करने वाले सूर्यकुमार यादव को वर्ष का सबसे बड़ा सम्मान मिला है। वर्तमान में सूर्यकुमार यादव टी20 फॉर्मेट के बल्लेबाज के तौर पर शीर्ष पर काबिज है।

वर्ष 2022 में रचे कई कीर्तिमान

वर्ष 2022 में सूर्य कुमार यादव के बल्ले से धड़ल्ले से रन निकले थे। उन्होंने 187.43 की स्ट्राइक-रेट से 31 मैचों में 1164 रन बनाए थे। वहीं एक वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले सूर्य कुमार यादव दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने है। इसके अलावा वर्ष 2022 में उन्होंने टी20 क्रिकेट में दो शतक भी लगाए थे। सूर्या का पहला शतक इंग्लैंड और दूसरा शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ लगा था। उन्होंने कुल नौ अर्धशतकीय पारियां खेलकर क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज किया था। पूरे वर्ष दमदार खेल दिखाते हुए सूर्य कुमार यादव ने 68 छक्के लगाए थे, जो टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में एक साल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। टी20 में सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट हासिल करने वाले सूर्य पहले बल्लेबाज है।

सूर्या ने खेली थी ये पारियां

वर्ष 2022 में टी20 क्रिकेट पर सूर्य कुमार यादव पूरी तरह से हावी रहे थे। सूर्य कुमार यादव को खेलते देखने उनके फैंस, क्रिकेट प्रेमियों और साथी खिलाड़ियों के लिए भी किसी गिफ्ट से कम नहीं है। सूर्य कुमार यादव ने टी20 में पहला शतक भी 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लिश जमीन पर जड़ा था। इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 216 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम को काफी कमजोर शुरुआत मिली थी। भारतीय टीम 31 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी ती, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला। इस मुकाबले में सूर्यकुमार ने एक यादगार पारी खेली थी। उन्होंने 55 गेंदों पर 117 रन बनाए थे और भारत को जीत के करीब ला दिया था। हालांकि, उनके आउट होते ही टीम इंडिया मैच हार गई थी।

ये हैं सूर्यकुमार के शानदार स्कोर

-117 बनाम इंग्लैंड, 2022

-112* बनाम श्रीलंका, 2023

-111* बनाम न्यूजीलैंड, 2022

इन खिलाड़ियों को पछाड़ा

बता दें कि वर्ष 2021 में टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयार का यह अवॉर्ड पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को मिला था। इस बार सूर्या के अलावा रिजवान, इंग्लैंड के सैम करेन और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नामित थे, जिन्हें पछाड़ कर सूर्य कुमार यादव ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

प्रमुख खबरें

West Asia में तनाव से भारत में Gas Supply पर संकट, Cricket League से आम आदमी तक पर असर

World Cup के बाद हवाई क्षेत्र प्रतिबंध के कारण कोलकाता में फंसी वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें

America की Iran को फाइनल वार्निंग, Defense Secretary बोले- आज होगा सबसे भीषण हमला

Xiaomi Pad 8 टैबलेट 13 मेगापिक्सल कैमरा, 9200mAh बैटरी के साथ लॉन्च