हिमाचल में चलेगा सूर्य नमस्कार कार्यक्रम : जम्वाल

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 28, 2022

शिमला  ।  भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल से बताया की पूरे देश में आजादी के 75 वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है । देश की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर पंतजलि योगपीठ , क्रीड़ा भारती व अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार करने का संकल्प लिया गया है । इस सन्दर्भ में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों , जिला एवं मंडल पदाधिकारियों , सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों इस महायज्ञ में पूर्ण सहभागिता देंगे ।

उन्होंने बताया की  इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश अध्यक्ष ने चार सदस्यीय प्रदेश समिति का गठन किया है इसमें प्रदेश कार्यालय सचिव प्यार सिंह , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा , महिला आयोग अध्यक्षा डेजी ठाकुर तथा बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा वंदना योगी होंगी । यह कार्यक्रम 31 जनवरी , 2022 से 07 फरवरी , 2022 के मध्य चलेगा । 

इसे भी पढ़ें: आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, 6400 लीटर अवैध स्पिरिट पकड़ी

उन्होंने बताया की इसी प्रकार जिला व मण्डल स्तर पर भी समितियों का गठन किया जा रहा है तथा खेल प्रकोष्ठ एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण किया जाएगा ।  इस पूरे कार्यक्रम में प्रदेश की आई टी एवं सोशल मीडिया टीम प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेगी ।  उन्होंने कहा इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु भाजपा बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता पूर्व से ही सूर्य नमस्कार करने का अभ्यास करेंगे तथा फिर इस यज्ञ में सूर्य नमस्कार रूपी आहुति समर्पित करेंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: आबकारी विभाग की अवैध शराब के कारोबारियों पर छापेमारी जारी-6126 पेटियां बरामद’

 

इस कार्यक्रम में सभी मोर्चों की अग्रिम भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते हम अपने घरों में भी सूर्य नमस्कार कर सकते है , उसके लिए सम्बन्धित मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री योजना बनाएंगे । इस कार्यक्रम में अपने आप को पंजीकृत करने हेतु एक गूगल फॉर्म को भी भरा जाना है जिससे इस महायज्ञ में भाग लेने वालों की गणना भी हो सकेगी। उनके साथ विधायक विनोद कुमार उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

देश में हर साल 25 लाख लोग Stroke के शिकार, युवाओं में बढ़ा खतरा: Haribhau Bagde

Cyclone Arnab: ओडिशा में उफनी बहुदा नदी, Howrah Chennai रूट पर 36 ट्रेनें रद्द

PM Modi का Gujarat दौरा: 14,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, PM Kisan की 24वीं किस्त भी होगी जारी

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा