India vs South Africa,T20 World Cup | मुश्किल में पड़ी टीम इंडिया को सुर्यकुमार यादव ने संभाला, दक्षिण अफ्रीका को दिया 134 रनों का टारगेट

By रेनू तिवारी | Oct 30, 2022

भारत ने दिया दक्षिण अफ्रीका को 134 रनों का टारगेट। भारत ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले 10 ओवरों में भारत की लड़खड़ाती शुरूआत हुई और भारक ने अपने 5 विकेट गिरा दिए। बुरी स्थिति में टीम इंडिया को मुश्किल वक्त में सुर्यकुमार यादव ने संभाला। उन्होंने 40 गेंद में 68 रनों की पारी खेली आर 19वें ओवर में कैच आउट हो गये। दक्षिण अफ्रीका की शानदार गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया केवल 133 रनों का ही टारगेट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेट कर पायी। भारत ने छठे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी के बाद दिनेश कार्तिक को खो दिया। इससे पहले लुंगी एनगिडी ने पर्थ में भारत के शानदार चार बल्लेबाजों का विकेट चटकाया। 

 

इसे भी पढ़ें: PM Modi Gujarat Visit | वडोदरा में मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्लांट की रखी आधारशिला, कहा- विमानों का निर्माता बनेगा भारत

 

भारत का अब तक का एक अच्छा टूर्नामेंट रहा है, जिसने अपने पहले दो मैचों में क्रमशः पाकिस्तान और नीजरलैंड को हराया है। हालाँकि, उनका पहला बड़ा टेस्ट आज पर्थ बनाम एक उच्च-गुणवत्ता वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम से हुआ। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज खासकर पर्थ में फास्ट ट्रैक पर चल रहे टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बनें। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा

Indian Sweet Recipe: उबले आलू से घर पर बनाएं टेस्टी Crispy Jalebi, नोट करें बनाने का आसान तरीका

प्रदर्शनकारियों को Delhi Police की हिरासत के बाद Indian Youth Congress ने शुरू की लीगल हेल्पलाइन