वो ट्रॉफी लेगे भाग गया, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया फाइनल की रात क्या-क्या हुआ?

By Kusum | Sep 30, 2025

एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम स्वदेश लौट आई है। इस टूर्नामेंट में कई विवाद देखने को मिले। अब भी ड्रामा खत्म होने के नाम ही नहीं ले रहा है। अब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दावा कि है कि उन्होंने मोहसिन नकवी को ट्रॉफी लेकर भागते देखा है। 

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले ये तय हुआ था कि एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी भारतीय खिलाड़ियों को अवॉर्ड देंगे, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मेडल और कप्तान सलमान आगा को उपविजेता वाला चक मिलने के बाद कमेंटेटर साइमन डूल ने ऐलान कर दिया कि भारत अपनी ट्रॉफी नहीं लेगा। इस बीच मोहसिन नकवी भी स्टेडियम छोड़कर चले गए। विवादास्पद हालातों के बीच भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया। 

द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सूर्या ने मैच के बाद चले ड्रामा पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, उनकी टीम ने किसी को भी प्राइज सेरेमनी के लिए इंतजार नहीं करवाया। सूर्या ने आगे कहा कि, हम दरवाजा बंद करके ड्रेसिंग रूप के अंदर नहीं बैठे। हमने किसी को भी अवॉर्ड सेरेमनी के लिए इंतजार नहीं करवाया। वो ट्रॉफी लेकर भाग गए, मैंने यही देखा। मुझे नहीं पता कुछ लोग हमारा वीडियो बना रहे थे लेकिन हम खड़े थे। हम अंदर नहीं गए। 

सूर्या ने नकवी को नजरअंदाज करने के फैसले में बीसीसीआई की संलिप्तता से भी इनकार किया। उन्होंने कहा कि, सबसे पहले मैं ये स्पष्ट कर दूं कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान सरकार या बीसीसीआई में ये किसी ने भी हमें ये नहीं बताया कि अगर कोई ट्रॉफी देता है तो हम उसे नहीं लेंगे। हमने मैदान पर खुद ही ये फैसला लिया। एसीसी अधिकारी मंच पर खड़े थे और हम नीचे खड़े थे। मैंने उन्हें मंच पर बात करते हुए देखा। मुझे नहीं पता वो क्या बोल रहे थे। भीड़ में से कुछ लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी और फिर हमने देखा कि उनका कोई आदमी ट्रॉफी लेकर भाग गया। 

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा