IND vs SL: श्रीलंका से आखिरी मैच हारने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, बड़ा स्कोर नहीं बना पाने से निराश हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

कोलंबो। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव निराश हैं कि वह अपनी पदार्पण वनडे श्रृंखला में बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका भाग्य उनके ही हाथों में है और वह श्रीलंकाई दौरे के अपने अनुभव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में पदार्पण में मुंबई का 30 साल का खिलाड़ी कुल 124 रन बनाकर ‘मैन आफ द सीरीज’ रहा जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 53 रहा।

इसे भी पढ़ें: विजय दिवस स्पेशल: जब पाक सैनिकों ने कहा- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, हम चले जाएंगे, कैप्टन विक्रम बत्रा ने दिया ऐसा जवाब, जानकर होगा गर्व

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इससे काफी निराश हूं। तीसरे मैच में भी अच्छा मौका था, एक छोर पर विकेट गिर रहे थे जिससे मेरे पास एक छोर पर टिककर खेल अंत तक खेलने की कोशिश का अच्छा मौका था लेकिन ऐसा नहीं कर सका। ’’ यादव ने कहा, ‘‘इसलिये मैं दिमाग में दो चीजों को रख रहा हूं कि यहां से आगे कैसे बढ़ा जाये लेकिन हां, आप इसी तरह से सीखते हो और आगे बढ़ते हो। ’’ यादव ने साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। उन्होंने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव और युवा लेग स्पिनर राहुल चाहर की भी प्रशंसा की जिन्होंने अपने पदार्पण मैच में तीन विकेट चटकाये।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल