पावरप्ले के बाद के ओवरों में सूर्यकुमार की बल्लेबाजी भारत के लिये ‘गेम चेंजर’ हो सकती है: वसीम अकरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2021

दुबई। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में सूर्यकुमार यादव को भारत के लिये संभावित ‘गेम चेंजर’ (मैच का रूख बदलने वाला) करार करते हुए कहा कि पावरप्ले के बाद के ओवरों में उसके ‘360’ डिग्री के शॉट खेलने की काबिलियत उसे एक विशेष खिलाड़ी बनाती है। भारत और पाकिस्तान रविवार को एक दूसरे के खिलाफ टूर्नामेंट में अभियान शुरू करेंगे। बायें हाथ के इस महान गेंदबाज ने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के निराशाजनक रिकार्ड का आगामी मैच पर कोई असर नहीं पड़ेगा। महान खिलाड़ी अकरम ने ‘आज तक’ से कहा, ‘‘सूर्यकुमार यादव भारत के ‘गेम चेंजर’ खिलाड़ी होंगे।

इसे भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या प्रभावशाली खिलाड़ी, ऋषभ मैच के पासा पलट सकते हैं: अजिंक्य रहाणे

अब आपको उसका फल मिल रहा है। ’’ विराट कोहली ने टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है तो अकरम को लगता है कि इससे उन्हें टूर्नामेंट में बिना किसी दबाव के क्रिकेट खेलने में मदद मिलेगी। कोहली और पाकिस्तान के युवा कप्तान बाबर आजम के बीच तुलना पर अकरम ने कहा कि बाबर उपलब्धियों के मामले में भारतीय कप्तान का अनुकरण करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘विराट तो विराट है, दुनिया के महान खिलाड़ियों में से एक। बाबर ने अभी कप्तानी शुरू ही की है, लेकिन वह काफी अच्छा खिलाड़ी है। वह टी20 या वनडे, सभी प्रारूपों में निरंतर रहा है। वह कप्तानी के गुर सीख रहा है, वह काफी तेज सीखता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक यात्रा है और बाबर अंत में उन ऊंचाइयों को छुएगा जो कोहली हासिल कर चुके हैं। ’’

टेस्ट और वनडे में मिलाकर 900 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल कर चुके अकरम हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पाकिस्तानी टीम में किये गये बदलाव से खुश नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘‘चयनकर्ताओं ने तीन खिलाड़ियों को बदला और शोएब (मलिक) अच्छी फॉर्म में हैं लेकिन यह दर्शाता है कि उनके पास कोई अच्छी योजना नहीं थी। जब आप ऐसी स्थिति बनाते हो तो खिलाड़ियों पर असर पड़ता है। लेकिन अब टीम की घोषणा हो गयी है तो मैं कहूंगा कि शोएब के पास अनुभव है और इससे अंतर पैदा होगा।

प्रमुख खबरें

Swasthya Sathi योजना में 30 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी, Bengal मंत्री का दावा

इसरो ने लॉन्च किया NVS-03, पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

Sardar Patel Jayanti: BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

Diljit Dosanjh के ऑरा टूर का दिल्ली में धमाकेदार आगाज! बारिश, लंबी कतारें और अव्यवस्था के बावजूद JLN स्टेडियम में गूंजा- पंजाबी आ गए ओये!