सुशांत केस: रिया की जमानत अर्जी कोर्ट में खारिज़, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं

By अंकित सिंह | Sep 08, 2020

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को उनके ‘लिव इन पार्टनर’ सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मादक पदार्थों से जुड़े आरोपों के सिलसिले में तीन दिनों तक पूछताछ करने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका भी खारिज कर दी और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एनसीबी के उप निदेशक के. पी. एस. मल्होत्रा ने बताया, ‘‘रिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके परिवार को इस बारे में सूचना देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।’’ उन्हें गिरफ्तार करने के शीघ्र बाद मेडिकल जांच और कोविड-19 की जांच के लिये यहां एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सुशांत का शव 14 जून को यहां उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मिला था। रिया ने एनसीबी अधिकारियों के साथ वाहन में प्रवेश करने से पहले मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के दक्षिण मुंबई स्थिति कार्यालय के बाहर खड़े मीडियाकर्मियों की ओर अपने हाथ लहराये। काले लिबास में रिया बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पहुंची और कार्यालय में प्रवेश करते समय उनके पास एक थैला भी था। रिया (28) ने हाल ही में टीवी चैनलों को दिये साक्षात्कार में इस बात से इनकार कर किया था उन्होंने मादक पदार्थों का सेवन किया था। 

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा

केरलम विधानसभा सत्र में सदन की वैधता का मुद्दा उठाएगी BJP, राजीव चंद्रशेखर ने दी चेतावनी

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue