सुशांत सिंह मौत मामला: लगातार दूसरे दिन NCB के समक्ष पेश हुईं रिया चक्रवर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2020

मुम्बई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में रिया चक्रवर्ती सोमवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं। रिया से रविवार को एनसीबी ने इस मामले में पहली बार करीब छह घंटे की पूछताछ की थी। 28 वर्षीय अभिनेत्री सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बल्लार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी दफ्तर पहुंचीं। वह पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंचीं और उनके पास एक बैग भी था। एनसीबी ने कहा था कि जब रिया पूछताछ के लिए पेश होंगी तो वह उनका उनके छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत से आमना-सामना कराना चाहती है, जिससे इस कथित मादक पदार्थ गिरोह में सभी की भूमिकाएं स्पष्ट हो सकें। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले जांच एनसीबी ने अब तक क्या-क्या किया, पढ़ें पूरा घटनाक्रम 

यह दावा किया जाता है कि मिरांडा ने एनसीबी जांचकर्ताओं को बताया है कि वह सुशांत के घर के लिए मादक पदार्थ (बड और क्यूरेटेड मारिजुआना) खरीदा करते थे। एनसीबी ने अब तक इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से छह इस जांच से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं जबकि दो को उसने एनडीपीएस कानून की धाराओं के तहत जांच शुरू होने के बाद गिरफ्तार किया। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत मिले थे।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR