सुशांत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन में एनसीबी ने चार लोगों को हिरासत में लिया, ड्रग जब्त की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2020

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के क मामले की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को चार लोगों को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए चार लोगों में से एक के यहां स्थित आवास पर छापेमारी करने पर एनसीबी ने 928 ग्राम चरस और नकदी बरामद की। तीन अन्य संदिग्धों को अलग से हिरासत में लिया गया और उनके पास से करीब 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की मुंबई इकाई के दल ने अंकुश अरेंजा से ड्रग तस्करों के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर एक संदिग्ध को वर्सोवा से हिरासत में लिया।

प्रमुख खबरें

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा

Manoj Jarange ने सलाइन और पानी लेने पर दी सहमति, अनशन रहेगा जारी

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट