सुशांत राजपूत मामला: ED ने रिया को लेकर मादक पदार्थ संबंधी जानकारी NCB से की साझा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2020

नयी दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में धनशोधन के पहलू की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की है और प्रतिबंधित मादक पदार्थों संबंधी उसके कथित संपर्कों के बारे में सीबीआई तथा मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) को कुछ साक्ष्य साझा किए हैं। वहीं, रिया के वकील ने इस तरह के आरोप को पूरी तरह खारिज किया है। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी कुछ खास डेटा पर ध्यान दे रही है और ये ‘‘प्रथम दृष्टया’’ इनपुट केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) तथा एनसीबी के साथ साझा किए गए हैं, लेकिन इन एजेंसियों के साथ साझा किए गए ब्योरे की प्रकृति का खुलासा नहीं किया गया है। 

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।